
Oplus_131072
Bharat varta desk
झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश में सत्तारूढ़ गठबंधन पर रविवार को जमकर हमला बोला. जमशेदपुर में उन्होंने कहा कि झारखंड के 3 दुश्मन हैं. इनके नाम हैं- झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल. परिवर्तन महारैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहां कि राजद तो अलग झारखंड बनने के बाद से ही बदला ले रही है।. वहीं कांग्रेस को झारखंड से नफरत है। इतने साल सत्ता में रहने के बाद भी कांग्रेस ने झारखंड के विकास के लिए कुछ नहीं किया. मौके पर पीएम ने ये भी कहा कि अगर आप प्रदेश का विकास चाहते हैं तो बीजेपी को मौका दीजिए.
वहीं घुसपैठ को लेकर पीएम ने जेएमएम पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा वाले बांग्लादेशी घुसपैठियों के साथ खड़ी है। तुष्टिकरण की राजनीति में ये लोग सबसे पहले ये लोग दलित, आदिवासी और पिछड़ा समाज के हितों की बलि चढ़ाते हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री ने रांची एयरपोर्ट से 6 वंदेभारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है। पीएम मोदी ने ऑनलाइन 7 बड़ी रेल योजना की शुरुआत भी की। वहीं जमशेदपुर में 2 करोड़ पक्के मकान भी दिए गए।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More