राज्य विशेष

जनहित से जुड़े मुद्दे सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में हैं-हेमंत सोरेन

रांची संवाददाता : नए साल में सरकार की गतिविधियों में तेजी आएगी। विकास की रफ्तार को गति दी जाएगी । इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है । मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने आज साहेबगंज जिले के पतना में पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कहा कि 29 दिसंबर को सरकार के एक साल पूरे हो रहे हैं । इस अवसर पर कई योजनाओं की सौगात जनता को देंगे । जनहित से जुड़े मुद्दे सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है । इसमें किसी तरह की कोताही ना हो, इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं ।

कोरोना की वजह से यह साल काफी उथल-पुथल भरा रहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2020 पूरी दुनिया के लिए उथल-पुथल भरा रहा । कोरोना महामारी की वजह से व्यवस्थाएं ठप हो गई। विकास की गति रुक गई । झारखंड भी इससे अछूता नहीं रहा । लेकिन, वैश्विक महामारी के इस दौर में भी सरकार ने लोगों के जीवन को सुरक्षित रखने के साथ उनके रोजगार की दिशा में लगातार काम करती रही । अब कोरोना के दौर से धीरे-धीरे उबर रहे हैं । जीवन को सामान्य बनाने के साथ विकास को तेज करने की दिशा में सरकार ने प्रयास तेज कर दिए हैं ।

सभी समस्याओं का समाधान होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्या हो या विकास में आने वाली अड़चने, सभी का समाधान होगा । व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है, जो कोरोना संकट से जूझ रही है । मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की उम्मीदों को यह सरकार पूरा करेगी ।

जनता की समस्याओं को सुना, उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन

इस मौके पर जिले के अलग अलग इलाकों से आए सैकड़ों लोगों ने अपनी अपनी समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराया । उन्होने अपनी समस्याओं को लिखित आवदेन में दिया । मुख्यमंत्री ने लोगों को कहा कि उनकी समस्याओं को दूर करने को लेकर यथोचित कार्रवाई की जाएगी ।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 days ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

3 days ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

3 days ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

5 days ago

आशा भोसले नहीं रहीं

Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More

5 days ago