राज्य विशेष

जनता दरबार के माध्यम से आपसे सीधे जुड़ने और आपकी समस्याओं को समझने का मौका मिलता है- सीएम हेमंत

आपकी समस्याओं का समाधान करना मेरी प्राथमिकता नेतरहाट केे जनता दरबार में बोले सीएम

रांची संवाददाता : आम जनता और प्रशासन से मिले सहयोग से जिंदगी को सामान्य बनाने का हो रहा काम। झारखंड में प्राकृतिक सौंदर्य से लबरेज एक से बढ़कर पर्यटक स्थल हैं । इन पर्यटक स्थलों को वर्ल्ड क्लास बनाने का प्रयास हो रहा है । इस सिलसिले में यहां रहने , खाने- पीने, आवागमन और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर किया जा रहा है । मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज नेतरहाट स्थित डाक बंगला में आयोजित जनता दरबार मे ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही । मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य से हर साल बडी संख्या में लोग दूसरे प्रदेशों और विदेश घूमने जाते हैं , लेकिन हमारा प्रयास है कि पहाड़ो की रानी नेतरहाट जैसे तमाम पर्यटक स्थलों को इस तरह विकसित करें कि बाहर से सैलानी इन पर्यटक स्थलों की खूबसूरती को निहारने के लिए बरबस खींचे चले आएं ।

आपने दी है बड़ी जिम्मेदारी जिसे मैं पूरा करूंगा

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि आपने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी है । आपकी समस्याओं और परेशानियों का समाधान करना मेरी प्राथमिकता है1 अगर आपको कोई दिक्कत हो तो बेहिचक और निर्भीक होकर बताएं, उसे दूर किया जाएगा । मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता दरबार के माध्यम से मुझे आपसे सीधे जुड़ने का मौका मिलता है । इससे पूरी वस्तुस्थिति की जानकारी होती है और उसका समाधान और भी आसान हो जाता है ।

कोरोना काल मे जिंदगी को सामान्य करने का हो रहा प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया की व्यवस्थाओं को तबाह किया है । झारखंड भी इस महामारी से जूझ रहा है । लेकिन, इस दौरान आपने जो संयम , धैर्य और भाईचारा का परिचय दिया है , उससे यहां कोई अफरा -तफरी नही देखने को मिली । मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉक डाउन के दौरान थानों में सामुदायिक किचन और पंचायतों में सखी दीदियों ने लाखों गरीबों और ज़रूरतमंदों को भोजन कराया । राज्य की जनता और प्रशासन से मिले सहयोग से हम जिंदगी को सामान्य बनाने में जुट गए हैं । बहुत जल्द इसकी गति तेज हो जाएगी ।

इस मौके पर मनिका के विधायक और जिला प्रशासन के अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे ।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

प्रो. सरोज शर्मा रांची विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त

Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More

1 day ago

सरोज शर्मा रांची विश्वविद्यालय की नई कुलपति नियुक्त

Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More

1 day ago

नीतीश कुमार ने राज्यसभा की सदस्यता ली

Bharat varta Desk बिहार की सियासत के लिए आज का दिन एक बड़े और ऐतिहासिक… Read More

2 days ago

हरिवंश को राष्ट्रपति ने राज्यसभा सदस्य नामित किया

Bharat varta Desk राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ने हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा का नामित सदस्य नियुक्त किया… Read More

2 days ago

तीन राज्यों में हो रही वोटिंग

Bharat varta Desk आज देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में कुल 296… Read More

3 days ago

9 पुलिसकर्मियों को फांसी

Bharat varta Desk तमिलनाडु के सथानकुलम में 2020 में बाप-बेटे (पी. जयराज और जे. बेनिक्स)… Read More

4 days ago