बड़ी खबर

जदयू से जुड़े बिल्डर गब्बू सिंह पर ईडी केस दर्ज होते ही राजनीति- प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

Bharat varta desk:

प्रवर्तन निदेशालय ने जनता दल यू से जुड़े पटना के एक बड़े बिल्डर गब्बू सिंह पर 100 करोड़ से अधिक के टैक्स चोरी का केस दर्ज किया है। पिछले साल इनकम टैक्स ने अवैध संपत्ति अर्जित किए जाने को लेकर उनकी कंपनी गोविंदा कंस्ट्रक्शन से जुड़ी सभी ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान बताया गया था कि लगभग एक अरब रुपए की टैक्स चोरी की गई है। जिसके बाद ईडी ने अवैध लेन-देन और काली कमाई की पीएमएलए के तहत जांच शुरू की थी। बताया जा रहा है कि ईडी की जांच में बड़े पैमाने पर काली कमाई का मामला उजागर हुआ है। यह भी पता चला है कि होटल कारोबारी और बिल्डर के कारोबार में सत्ता से जुड़े कई नेताओं और प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की कमाई लगी हुई है। सरकार के कई नामचीन लोगों से उनका गहरा कनेक्शन है। कई पुलिस पदाधिकारियों से भी गब्बू सिंह का व्यापारिक रिश्ता रहा है। उन पर ईडी केस दर्ज होने के बाद राजनीतिक व प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

27 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, विकास वैभव मगध रेंज के आईजी बनें

Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More

13 hours ago

पांच मत्रियों संग सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More

2 days ago

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

3 days ago

गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, कल होगा सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का शपथ गहण

Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More

5 days ago