पॉलिटिक्स

जदयू-राजद के बीच शह-मात का खेल, ‘तेजस्वी बिहार’ पर ‘शिक्षित कुमार’ का जवाब

  • क्या बिहार में फिर होगा खेला? जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार के ट्वीट से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

पटना : बिहार में पांच महीने पुरानी राजद और जदयू के बीच बने महागठबंधन में आई दरारें और गहराती जा रही हैं। जदयू-राजद के बीच शह-मात का खेल शुरू हो गया है। पहले से राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे व विधायक सुधाकर सिंह और पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर ‘शब्दभेदी बाण’ चला रहे। जदयू के अंदरखाने में यह चर्चा जोरों पर है कि सुधाकर सिंह के शब्दों का ‘स्क्रिप्ट राइटर’ कोई और है। बोल भले ही सुधाकर सिंह रहे हैं लेकिन शब्द किसी और का है। जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने तो इशारे में बहुत कुछ बता भी दिया था। अब श्रीरामचरितमानस पर राजद नेता व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के अमर्यादित बयानों के बाद राजद और जदयू के नेताओं बीच बयानबाजी शुरू हो गई है। महागठबंधन के दो प्रमुख घटक जदयू और राजद के नेताओं बीच आपस में ही ‘शब्दभेदी बाण’ चलाने के लिए मुद्दों की तलाश जारी है। अब जदयू के मुख्य प्रवक्ता व विधान पार्षद नीरज कुमार ने ट्वीट कर राजनीति को गर्म कर दिया है। जदयू और राजद नेताओं के बीच जारी ‘शह-मात’ के खेल से राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या बिहार में फिर से ‘खेला’ होगा क्या?

शिक्षा मंत्री के ट्वीट के बाद जदयू प्रवक्ता ने ट्वीट कर ‘तेजस्वी बिहार’ पर दिया ‘शिक्षित कुमार’ का जवाब

राजद कोटे से शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने ट्वीट कर ‘शिक्षित बिहार और तेजस्वी बिहार’ लिखते हुए बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व को सबसे बेहतर बनाने की बात कही थी।

अब जदयू की तरफ से ट्विटर पर पोस्ट किया गया है। जिसमें राजद काल में हुए कार्य से नीतीश सरकार की तुलना करते हुए आंकड़े प्रस्तुत किए गए हैं। साथ ही – ‘शिक्षित बिहार और तेजस्वी बिहार’ का जवाब देते हुए ‘शिक्षित कुमार, शिक्षित बिहार’ का टैग भी लगाया गया है। जदयू के मुख्य प्रवक्ता व विधान पार्षद नीरज कुमार ने शिक्षा मंत्री के ट्वीट का जवाब उन्हीं के विभाग में नीतीश कुमार के कार्यकाल में हुए कार्य के बारे में बताया है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

2 days ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

3 days ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

4 days ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

5 days ago

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

5 days ago