
पटना: जदयू प्रवक्ता व पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने पीएम-सीएम की भविष्यवाणी कर रहे राजद नेताओं पर तंज कसते हए उन्हें 21वीं सदी का नास्त्रेदमस बताया है। उन्होंने भविष्यवाणी कर रहे राजद नेताओं को भ्रष्टाचारी का जमात बताया है।
बता दें कि हाल के दिनों में राजद नेताओं द्वारा कभी तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की भविष्यवाणी की जा रही है तो कभी प्रधानमंत्री। नववर्ष के पहले दिन पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से मिलने पहुंचे एक साधु ने भी भविष्यवाणी करते हुए कहा कि तेजस्वी जल्द ही प्रधानमंत्री बनेंगे।
राजद के भविष्यवाणी पर पर जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने ट्वीट कर लिखा है:
“21वीं सदी का नास्त्रेदमस”
अपनी कुंडली पर बैठा कुंडलीबाज,
सरकार के भविष्य पर बोले जालसाज़।
ढोंगी, फरेबी की कैसी कशमकश,
खुद को बताता 21वीं सदी का नास्त्रेदमस
“21वीं सदी का नास्त्रेदमस”
जाली के भीतर का भाषाई जाल को सुनो, पिंजरे के भीतर से दागी को सुनो।
26 साल में 26 सम्पति बनाने वाले को सुनो,
बेच डाला जिसने ईमान उस बदनाम की सुनो। भविष्यवाणी करता भ्रष्टाचारी के राजनैतिक जमात को सुनो,
अपराधियों के पनाहगार अत्याचारी को सुनो।
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More