पॉलिटिक्स

जदयू ने हेमंत सरकार के एक साल को विफलता का साल बताया


रांची संवाददाता: हेमंत सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर
प्रदेश जेडीयू नेताओं ने इस विफ़लता का वर्ष बताया और कहा कि एक वर्ष के दौरान राज्य में भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर पहुंचा है.राज्य में नक्सलवाद की वृद्धि हुई है.
प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षा आशा शर्मा ने कहा कि राज्य में आदिवासी महिलाओं के साथ बढ़ते दुष्कर्म की घटनाओं पर तत्काल रोक लगाना और अपराधी तत्व के खिलाफ कड़ी कारवाई की मांग की साथ ही राज्य में शराबबंदी लागू करने की वकालत की.
वहीं जेडीयू पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पिछड़ो को 27% आरक्षण देने का वादा बिल्कुल झूठा साबित हुआ .
प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आफताब जमील ने कहा कि राज्य में अल्पसंख्यक समुदाय के सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक स्थिति में गिरावट हुई है.
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कृष्णानंद मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में भयंकर गिरावट आई है और इसे अविलंब दुरुस्त करने की आव्यशकता है.
जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने कहा कि हेमंत सरकार ने राज्य में चल रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया जिसमें महिलाओं को 50 लाख तक कि संपत्ति का 1 रु में रजिस्ट्री, कृषि आशीर्वाद योजना एवं अन्य प्रमुख योजनाएं शामिल है.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

7 hours ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

1 day ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

1 day ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

3 days ago

आशा भोसले नहीं रहीं

Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More

3 days ago