पॉलिटिक्स

जदयू की बैठक में एनडीए गठबंधन तोड़ने पर लगी मुहर, शाम को राज्यपाल से मिलेंगे नीतीश

bharat varta desk: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा से नाता तोड़ लिया है। अभी संपन्न हुई जनता दल यू की बैठक में सभी सांसद व विधायकों ने एक स्वर से एनडीए गठबंधन तोड़ने पर अपनी सहमति जताई और किसी भी तरह के फैसले के लिए नीतीश कुमार को अधिकृत किया। बैठक में बताया गया कि किस तरह जनता दल यू को तोड़ने के लिए भाजपा की ओर से साजिश रची गई थी।

इस बीच शाम को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल फागू चौहान से मिलने वाले हैं। बताया जा रहा है कि अभी फिलहाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनेगी और तेजस्वी यादव उप मुख्यमंत्री हो सकते हैं। हालांकि जानकारों का कहना है कि तेजस्वी गृह मंत्री बनने के लिए अड़े हुए हैं। उधर भाजपा की ओर से खबर आ रही है कि उसके मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे। ऐसी स्थिति में जनता दल यू की ओर से योजना बनाई गई है कि भाजपा के मंत्रियों को बर्खास्त किया जाएगा क्योंकि जदयू ने भी तय किया है कि मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे। केवल भाजपा के मंत्रियों को हटाकर महागठबंधन दल के मंत्रियों को सरकार में शामिल किया जाएगा।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

मीनाक्षी राय होंगी पटना हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सिक्किम हाईकोर्ट की वरिष्ठतम न्यायाधीश, जस्टिस मीनाक्षी मदन… Read More

3 days ago

बिहार में 11 आईएएस अधिकारी बदले, दीपक कुमार सिंह राज्यपाल के प्रधान सचिव नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक… Read More

4 days ago

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

2 weeks ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

2 weeks ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

2 weeks ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

2 weeks ago