
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : राजद के अंदर मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपने करीबी आकाश यादव को छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाए जाने से तेज प्रताप यादव अब एक बार फिर से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर भड़क गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर अपना गुस्सा निकाला है। तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि “प्रवासी सलाहकार से सलाह लेने में अध्यक्ष जी ये भूल गए की पार्टी संविधान से चलता है और राजद का संविधान कहता है की बिना नोटिस दिए आप पार्टी के किसी पदाधिकारी को पदमुक्त नहीं कर सकते ..आज जो हुआ वो राजद के संविधान के खिलाफ हुआ ..”
बता दें कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने तेजस्वी यादव की सहमति से आज ही आकाश यादव को छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया है। जगदानंद सिंह को पिछले दिनों लालू के तेज प्रताप यादव ने छात्र राजद के सम्मेलन के दौरान भाषण में हिटलर कह दिया था। इससे पहले भी तेज प्रताप जगदानंद सिंह को भला-बुरा कह चुके हैं। पिछले दिनों हिटलर कहे जाने से जगदानंद इतने नाराज हुए कि उन्होंने पार्टी दफ्तर आना ही बंद कर दिया। करीब एक हफ्ते बाद बुधवार को जगदानंद सीधे राबड़ी आवास पर तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे। इस मुलाकात के तुरंत बाद राजद कार्यालय पहुंच कर जगदानंद सिंह ने तेज प्रताप यादव के बेहद करीबी व चहेते आकाश यादव को छात्र राजद के अध्यक्ष पद से हटा दिया। आकाश यादव हर वक्त तेज प्रताप यादव के साथ साये की तरह रहते हैं।
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More