
Bharat varta desk:
गाजियाबाद के स्कूल की छात्राओं ने प्रिंसिपल की छेड़छाड़ से परेशान होकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खून से एक लेटर लिखा है। छात्राओं ने प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब छात्राएं पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची तो उन्होंने भी उनको 4 घंटे तक थाने में बिठाए रखा और धमकाया।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, वेव सिटी थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ से परेशान छात्राओं ने योगी आदित्यनाथ को खून से एक लेटर लिखा है। यह लेटर सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। लेटर में छात्राओं ने लिखा है, “बाबा जी हम किसान आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियां हैं। हमारे स्कूल में प्रधानाचार्य राजीव पांडे रोज किसी न किसी लड़की को अपने ऑफिस में बुलाकर हमारे साथ गलत हरकत करते हैं और धमकाते हैं कि यदि यह बात किसी को बताई तो हमें बर्बाद कर देंगे। उनके डर से ज्यादातर लड़कियां चुप रहती हैं। कुछ लड़कियों ने 21 अगस्त को हिम्मत करके यह बात अपने घर बताई, तो हमारे माता-पिता इकट्ठे होकर महिला पार्षद परमोश यादव जी के साथ स्कूल गए, जहां उन्होंने शिकायत की है।”
पुलिस ने चार घंटे तक बैठाया
छात्राओं का आरोप है कि जब वह पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची तो उन्होंने भी उन्हें 4 घंटे तक बिठाए रखा और कोई कार्रवाई नहीं की, उल्टा उन्हीं को डांटा गया है।
विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More