बड़ी खबर

चुनाव के पहले झारखंड में 25 आईएएस अधिकारी बदले, उमाशंकर सिंह और मस्तराम मीणा को अतिरिक्त प्रभार

Bharat varta desk

झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के सचिव का भी तबादला कर दिया गया है। इसको लेकर कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्यपाल के सचिव रहे नितिन मदन कुलकर्णी को कृषि विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है।

योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव मस्त राम मीणा को अपने कार्यों के साथ पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार को नगर विकास विभाग और ज्रेडा के एमडी का भी प्रभार दिया गया है। खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव अमिताभ कौशल को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का सचिव बनाया गया है। अगले आदेश तक उनके पास वाणिज्य कर सचिव का भी प्रभार रहेगा। भवन निर्माण सचिव मनीष रंजन को श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान का निदेशक बनाया गया है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव राजेश शर्मा को आपदा प्रबंधन विभाग का सचिव बनाया गया है।

कृषि विभाग के सचिव अबुबकर सिद्दीक को वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग का सचिव बनाया गया है। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की सचिव विप्रा भाल को राज्यपाल का प्रधान सचिव बनाया गया है। वहीं महिला, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार को उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के सचिव का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल को भवन निर्माण विभाग का सचिव बनाया गया है।जबकि खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव जितेंद्र कुमार को उद्योग विभाग का सचिव बनाया गया है। स्कूली शिक्षा विभाग के प्रभारी सचिव उमा शंकर सिंह को खाद्य आपूर्ति विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। रांची के नगर आयुक्त अमीत कुमार को वाणिज्य कर आयुक्त बनाया गया है और उन्हें वित्त विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
जमशेदपुर में सुवर्णरेखा परियोजना के प्रशासक मंजूनाथ भजंत्री को झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी में मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। साथ ही उन्हें मनरेगा आयुक्त का प्रभार सौंपा गया है। श्रम नियोजन विभाग के विशेष सचिव अमित प्रकाश को उत्पाद आयुक्त बनाया गया है। जबकि झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी संदीप सिंह को नगर आयुक्त रांची नगर निगम बनाया गया है। वे रियाडा के उपाध्यक्ष पद पर भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। हजारीबाग के नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल को झारखंड कौशल विकास मिशन सोसायटी का मिशन निदेशक सह सीईओ पद की जिम्मेदारी दी गई है। उत्पाद आयुक्त सुनील कुमार सिंह को श्रम विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। जबकि जमशेदपुर के उपायुक्त अनन्य मित्तल को प्रशासक सुवर्णरेखा परियोजना पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत समीरा एस. को झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्था में निदेशक सह सदस्य सचिव के रूप में पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा उन्हें महानिदेशक राज्य पोषण मिशन और झारखंड राज्य जलछाजन मिशन में सीईओ के साथ निदेशक सामाजिक सुरक्षा पद की भी जिम्मेदारी दी गई है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

3 days ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

6 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

6 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

7 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

1 week ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

1 week ago