बड़ी खबर

चुनाव आयोग ने देवघर के डीसी को हटाया , नैंसी सहाय होंगी नई डीसी


रांची भारत वार्ता संवाददाता:

भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी दो मई को मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना से पहले देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को हटा दिया. उनकी जगह नैंसी सहाय को देवघर का नया डीसी बनाया गया है. आयोग के सचिव अरविंद कुमार ने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भेजे गए आदेश में कहा है कि तत्काल प्रभाव से मंजूनाथ भजंत्री की जगह नैंसी सहाय को देवघर जिले का उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी बनाया जाए. आदेश को मंगलवार को 10 बजे तक क्रियान्वित कर चुनाव आयोग को सूचित करने को कहा गया है.


इसके पहले17 अप्रैल को मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के बाद चुनाव आयोग के निर्देश पर मधुपुर के अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी योगेंद्र प्रसाद को भी बदल दिया गया था . यहां पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन के कारण उपचुनाव हुआ है और सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से हाजी हुसैन अंसारी के पुत्र और राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल अंसारी चुनाव मैदान में है, दूसरी ओर भाजपा की ओर से गंगा नारायण सिंह मैदान में है. भाजपा की ओर से उपायुक्त और अनुमंडल अधिकारी पर चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया गया था. भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने चुनाव आयोग को उनके बारे में लिखित शिकायत की थी. नैंसी सहाय इसके पहले भी देवघर की उपायुक्त रह चुकी हैं. बताया जा रहा है कि मतगणना में धांधली की आशंका के मद्देनजर चुनाव आयोग ने यह कार्रवाई की है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

राज्यसभा चुनाव में एनडीए के पांचों उम्मीदवार जीते, महागठबंधन के चार विधायक रहे गायब

Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More

3 days ago

बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया

Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More

4 days ago

बंगाल में 23 व 29 अप्रैल को मतदान, असम, केरल, पुडुचेरी में 9 और तमिलनाडु में 23 को वोटिंग , 4 मई को काउंटिंग

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More

4 days ago

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

1 week ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

2 weeks ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

2 weeks ago