
Bharat varta desk:
निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के पहले बड़ी कार्रवाई की है. निर्वाचन आयोग ने देवघर के एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को तत्काल हटाये जाने का आदेश जारी किया है. इसके साथ ही आयोग ने सरकार को तीन नामों का पैनल भेजने को कहा है, जिसमें किसी एक के नाम पर चुनाव आयोग मुहर लगायेगा. मामला, एसपी डुंगडुंग के खिलाफ यह कार्रवाई देवघर के सांसद निशिकांत दुबे से जुड़ी हुई है.बताया जा रहा है कि तीन मामलों में फरार चल रहे आरोपी शिवदत्त शर्मा ने 28 मार्च को सांसद निशिकांत दुबे पर जसीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग तक पहुंची थी कि एक फरार आरोपी कैसे थाना पहुंच कर प्राथमिकी दर्ज करवा सकता है. एक दिव्यांग को भी जेल भेजने सहित कई अन्य आरोप देवघर एसपी पर हैं.
पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More
Bharat Varta Desk : अक्सर हम बिहार पुलिस पर सवाल उठाते हैं, उसकी कार्यशैली की… Read More
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More