
Bharat varta desk: भारत के निर्वाचन आयोग ने देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को अभिलंब उनके पद से हटाने का निर्देश दिया है। आयोग ने यह भी कहा है कि बिना उसके लिए देश के निर्देश के भविष्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा के इस अधिकारी मंजूनाथ भजंत्री को न ही किसी जिले का उपायुक्त बनाया जाये और न ही किसी भी चुनाव संबंधित कार्यों में लगाए जाये।
मालूम हो कि मधुपुर उपचुनाव के दौरान देवघर डीसी रहते मंजूनाथ भजंत्री पर भाजपा नेताओं ने पक्षपात का आरोप लगाया था। डीसी पर यह भी आरोप है कि उन्होंने गोड्डा सांसद और भाजपा नेता निशिकांत दुबे के खिलाफ गलत ढंग से कई मुकदमा करवाए। सांसद ने उपायुक्त के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत की थी। सांसद ने आरोप लगाया था कि देवघर डीसी झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं। बता दें कि डीसी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नजदीक माने जाते हैं। चुनाव आयोग ने कहा है कि डीसी को अपना पक्ष रखने के लिए कई बार समय दिया गया मगर उनका जवाब संतोषप्रद नहीं आया।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More