पॉलिटिक्स

चिराग-तेजस्वी की दिखेगी जुगलबंदी, लालू ने दिए संकेत


Bharat varta desk: यदि भविष्य में बिहार की राजनीतिक पटल पर लोजपा नेता चिराग पासवान और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की जुगलबंदी देखने को मिले तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी। आज आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने इसके संकेत दे दिए हैं। गुरुवार को चिराग पासवान 12 सितंबर को आयोजित अपने पिता के बरसी के मौके पर श्रद्धांजलि सभा में निमंत्रण देने के लिए लालू प्रसाद के पास पहुंचे थे। चिराग‌ने काफी देर तक लालू और राबड़ी देवी के साथ बातचीत किया। इसके बाद लालू चिराग के साथ पत्रकारों से मुखातिब हुए। मीडिया के कई सवालों के जवाब में लालू ने कहा कि रामविलास जी उनके पुराने साथी थे। उनसे उनका पारिवारिक संबंध था। चिराग पर पूरा आशीर्वाद है। वह और उनका परिवार हर परिस्थिति में चिराग को मदद करेगा और उनके साथ रहेगा। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह तेजस्वी और चिराग को एक साथ देखना चाहते हैं। लालू ने कहा कि राबड़ी जी से भी चिराग की माताजी की बात हुई है। वह बीमार होने के कारण रामविलास की श्रद्धांजलि सभा में जा नहीं पाएंगे मगर तेजस्वी पूरे दल बल के साथ उसमें भाग लेंगे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

10 hours ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

1 day ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

1 day ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

1 week ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

1 week ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

3 weeks ago