
NewsNLive Desk: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन (Joe Biden) का उल्लेख करते हुए बिहार, मध्य प्रदेश और अन्य हिस्सों (जहां चुनाव होने हैं) के लोगों से रविवार को अपील की है कि वे मतदान करते वक्त बाइडेन की ‘विभाजन के बजाए एकता’ को चुनने वाली टिप्पणी को याद रखें। बाइडेन ने अमेरिकी मतदाताओं से भय के बजाए उम्मीद, विभाजन के बजाए एकता को चुनने को कहा था। चिदंबरम ने कहा कि भारतीय मतदाता भी इसी राह पर चलकर मतदान करें।
बिहार में तीन चरणों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव का पहला चरण 28 अक्टूबर को है। इसके अलावा देश के 12 राज्यों में लोकसभा की एक सीट तथा विधानसभा की 56 सीटों के लिए उपचुनाव तीन नवंबर और सात नवंबर को होने हैं। विधानसभा की जिन 56 सीटों पर उपचुनाव होना है उनमें से 28 सीटें मध्य प्रदेश में हैं।
चिदंबरम ने ट्वीट किया, ‘‘अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने कल कहा था, ‘हम भय के बजाए उम्मीद को चुनते हैं, विभाजन के बजाए एकता को, कल्पना के बजाए विज्ञान को और झूठ के बजाए सच को चुनते हैं’, इस प्रण को बिहार, मध्य प्रदेश और देश के किसी भी हिस्से के लोगों को इस महीने मतदान केंद्र पर जाते वक्त अपने जेहन में रखना चाहिए।’’ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जेसिंडा अर्डेन के न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री चुने जाने से हमें यह उम्मीद मिलती है कि शालीनता और विकासोन्मुखी मूल्य लोकतंत्र में विजयी हो सकते हैं।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More