
Bharat varta desk:
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की जनविश्वास यात्रा पटना पहुंच चुकी है. गांधी मैदान में महागठबंधन की रैली में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पाला बदलने को लेकर निशाना साधा -चाचाजी पलट गए हैं. वो जहां भी रहें, खुश रहें. इस रैली में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सीपीआई चीफ डी राजा, सीपीआईएम महासचिव सीताराम येचुरी भी मंच पर मौजूद हैं.
तेजस्वी यादव ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जो काम आजादी के बाद से नहीं हुआ था, उसको हमने 17 महीने में करके दिखाया. हमने बिहार के युवाओं को इसी गांधी मैदान से लाखों की संख्या में नियुक्ति पत्र बांटे. पहले इस मैदान में सिर्फ राजनीतिक रैली होती थीं, लेकिन हमने रोजगार का रैला करके दिखाया है.
तेजस्वी ने बताया RJD का मतलब
तेजस्वी ने कहा कि आरजेडी का मतलब है. R- RIGHTS, J- JOBS और D-DEVELOPMENT. मोदी जी कुछ भी कहते रहें. लेकिन आरजेडी का मतलब है अधिकार, नॉकरी और विकास. उन्होंने हाल ही में बिहार और हिमाचल में विधायकों की तोड़फोड़ का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बीजेपी के लोग तोड़फोड़ करते रहते हैं. कुछ विधायक इधर उधर करके कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. जनता उन्हें जवाब देगी.
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More