पॉलिटिक्स

चढ़ा सियासी पारा,नीतीश बोले- केजरीवाल की बहुत इज्जत, केजरीवाल ने कहा- मैं उसी दिन समझ गया था कि अगला नंबर मेरा


Bharat Varta desk:

आबकारी नीति घोटाले में सीबीआई की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस के बाद से देश की राजधानी का सियासी पारा चढ़ा हुआ है. 16 अप्रैल को अरविंद केजरीवाल सीबीआई दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाए गए हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इसकी तीखी आलोचना की है और केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने कहा है कि अरविंद केजरीवाल की कितनी इज्जत है. उनको बुलाना बहुत गलत बात है. सीएम ने पटना में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि यह सब तो आप लोग जानते ही हैं कि खिलाफ में क्या-क्या काम हो रहा है. लेकिन सारे लोग अपने-अपने इलाके के विकास के लिए कितना काम किया. कितना प्रगति किए हैं. वह (केजरीवाल) तो अपने समय पर जवाब दे ही देंगे. यह तो अलग बात है. लेकिन यहां बात यह है कि सब लोग (विपक्षी) एकजुट हो रहे हैं. एकजुट होने की संभावना है. बहुत अच्छे ढंग से काम होगा.देश को आगे बढ़ाने का काम होगा.

उधर केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर कहा कि मैंने दिल्ली विधानसभा में जिस दिन भ्रष्टाचार के खिलाफ बोला था, उसी दिन मैं जान गया था कि अगला नंबर मेरा होगा. उन्‍होंने बताया कि कल वह सीबीआई ऑफिस जाएंगे.
केजरीवाल बोले -400 से अधिक छापेमारी की मगर सीबीआई को नहीं मिली घूस की राशि

अरविंद केजरीवाल ने आबकारी नीति मामले पर कहा कि ईडी, सीबीआई ने 100 करोड़ रुपये की घूस लेने का आरोप लगाया. उन्होंने 400 से अधिक छापे मारे, लेकिन यह राशि नहीं मिली. सीबीआई, ईडी ने आबकारी नीति मामले में अदालत में झूठे हलफनामे दायर किए, वे मनीष सिसोदिया और मेरे खिलाफ गवाही देने के लिए लोगों को प्रताड़ित कर रही हैं.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

3 days ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

3 days ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

5 days ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

5 days ago

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

6 days ago