शिक्षा मंच

घोटाले में घिरे एलएनएमयू वीसी के खिलाफ सीएम ने की जांच की सिफारिश, राज्यपाल से भी मिले


Bharat Varta desk:
घोटाले के आरोपों में घिरे ललित नारायण मिश्रा विश्वविद्यालय दरभंगा के कुलपति एसपी सिंह के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जांच की सिफारिश की है। मौलाना मजहरुल हक अरबी फारसी विश्वविद्यालय के वीसी मोहम्मद खुदुश ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उत्तर पुस्तिकाओं के टेंडर में प्रभारी वीसी एस पी सिंह द्वारा घपला किए जाने की शिकायत की थी। उस समय एसपी सिंह मिथिला विश्वविद्यालय के अलावे अरबी फारसी विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति थे। मुख्यमंत्री सचिवालय ने कुलपति के शिकायत पत्र को राज्यपाल के पास भेजते हुए घपले की जांच कराने की सिफारिश की है। इसके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल से मुलाकात करने राजभवन भी पहुंचे। कुलपतियों के भ्रष्टाचार के खिलाफ राज सरकार द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री की यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। इसके मुतालिक राज्यपाल को प्रधानमंत्री कार्यालय बुलाए जाने की भी जानकारी है। उधर बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं करते हैं।आरोपी कुलपति एसपी सिंह के खिलाफ जांच होगी।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

6 days ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

1 week ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

1 week ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago