
विशेष प्रतिनिधि
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को राजस्थान कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी मनीष अग्रवाल को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया है .2010 के आईपीएस अधिकारी मनीष अभी राज्य आपदा बल में कंमाडेंट के रूप में जयपुर में तैनात हैं.
मिली जानकारी के अनुसार उनकी गिरफ्तारी दौसा के रिश्वतखोर गिरोह के साथ नाम आने पर हुई है.
वह पहले दोसा में एसपी के रूप में पदस्थापित थे . गिरफ्तारी के साथ उनके घर पर भी छापामारी हुई. बताया जा रहा है कि पिछले माह दौसा में एक पेट्रोल पंप मालिक को एक पेट्रोल पंप मालिक नीरज मीणा को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था जिसके बारे में दौसा के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल के नाम से राजमार्ग बनाने वाली निर्माण कंपनी से वसूली करने की शिकायत मिली थी. ब्यूरो ने इस मामले में राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों को भी 13 जनवरी को गिरफ्तार किया था . मनीष अग्रवाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं.
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More