पॉलिटिक्स

गोविंदाचार्य ने कहा, ट्रैक्टर्स परेड के समय हुई हिंसक घटनाओं की जांच के लिए समिति बनाएं किसान संगठन

News N Live Desk: राजनीति से सन्यास ले चुके चिंतक और आरएसएस के पूर्व विचारक के.एन. गोविंदाचार्य ने कहा है कि 26 जनवरी को किसान संगठनों द्वारा आयोजित किसान ट्रैक्टर्स परेड में कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं भी हुई हैं। मैं उनकी निंदा करता हूं।

के.एन. गोविंदाचार्य ने कहा है कि लालकिले पर जहां प्रधानमंत्री 15 अगस्त को तिरंगा लहराते हैं, उस पोल पर चढ़ कर एक व्यक्ति ने गुरुद्वारे पर लगने वाले केसरिया झंडे को फहराया, वह अधिक दुर्भाग्यपूर्ण है। दिल्ली की सीमा पर हजारों किसान ट्रैक्टर्स परेड के लिए पहुंच रहें हैं, इस सूचना के बावजूद पुलिस प्रशासन का विफल हो जाना चिंताजनक है। किसान नेताओं ने ट्रैक्टर्स परेड को शांतिपूर्ण और अनुशासित बनाये रखने की पूरी सावधानी नहीं रखी, यह बात चिंतनीय है।

गोविंदाचार्य ने कहा कि मेरा किसान संगठनों के नेताओं से अपील है कि 26 जनवरी 2021 को हुई चूक की जांच के लिए एक समिति का गठन करें। वह समिति पूरी निष्पक्षता के साथ हुयी घटनाओं की नीरक्षीर विवेक को अपनाकर जांच करे, और सत्य को देश और दुनिया के सामने लाये। अगर जांच में किसान संगठनों की गलती सामने आती है, तो उन्हें सार्वजनिक माफी मांगने से नहीं कतराना चाहिए।

गोविंदाचार्य ने बताया कि किसान आंदोलन की अब दो प्रमुख मांगे हैं। 1. केंद्र सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) गारण्टी का कानून बनाये और 2. नए तीन कृषि कानूनों को केंद्र सरकार वापस ले। इस पर मैंने आग्रह किया था कि किसानों का विश्वास जीतने के लिए केंद्र सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य गारण्टी कानून बनाने की घोषणा कर दे। उसके बाद तीन कृषि कानूनों पर पुनर्विचार के लिए एक समिति बनाने की घोषणा करे और उस समिति की रिपोर्ट आने तक उन कानूनों को स्थगित करने की घोषणा करे। मैं फिर सरकार से आग्रह करता हूं कि वह देश की संवेदनशील परिस्थितियों को देखते हुए मेरे सुझावों पर उदारतापूर्वक विचार करे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

24 hours ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

4 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

4 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

5 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

6 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

6 days ago