
पटना संवाददाता : 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल फागू चौहान ने झंडा फहराया. इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री समेत राज्य सरकार के सभी मंत्री और आला अधिकारी मौजूद रहे. झंडा फहराने के बाद राज्यपाल ने ने अपने संबोधन में बिहार की तरक्की के लिए किए जा रहे प्रयासों की चर्चा की. उन्होंने कोरोना संक्रमण के दौरान राज्य सरकार के कामकाज की सराहना की और संक्रमण से बचाव के लिए तमाम सुरक्षा उपाय अपनाने का आह्वान लोगों से किया. मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री ने झंडा फहराया. गांधी मैदान में10 जवानों और एक वीरांगना को सैन्य सम्मान से अलंकृत किया गया तथा 10 झांकियां निकालीं गईं. झांकियों में पहला पुरस्कार कृषि विभाग को मिला तो दूसरा पुरस्कार स्वास्थ्य विभाग को . तृतीय परस्कार संयुक्त रूप से जल संसाधन विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, जीविका एवं महिला विकास निगम को दिए गए.
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More