बड़ी खबर

गया में बने सबसे बड़े ‘रबर डैम’ का नीतीश ने किया उद्घाटन, तेजस्वी ने सीएम की प्रशंसा में पुल बांधे

भारत वार्ता संवाददाता- गया में देश के सबसे बड़े रबर डैम ‘गया जी डैम’ का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया। गुरुवार को मोक्षदायिनी फल्गु नदी पर विष्णुपद मंदिर के देवघाट के पास बने ‘गया जी डैम’ और सीताकुंड जाने के लिए बनाए गए पुल के लोकार्पण के साथ मुख्यमंत्री ने पितृपक्ष मेला महासंगम-2022 की भी शुरुआत की। उद्घाटन समारोह में शिरकत कर रहे उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा में पुल बांधे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का विज़न कितना बड़ा है, किसने सोचा था कि फल्गु नदी में यह नजारा दिखेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के लिए वह सब काम करेंगे जो किसी ने नहीं किया था।

सीएम बनने का इरादा नहीं

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने संकेत ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री बनने का कोई इरादा नहीं है। जितनी जिम्मेदारी मिली है उसे ही सही ढंग से निभाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी बेहतर काम कर रहे हैं। यहां बता दें कि बिहार में यह अटकल लगाई जा रही है कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति में जाएंगे और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बिहार की कमान संभालेंगे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

भाजपा के चार राज्यों के अध्यक्ष बदलने के मायने

Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More

3 hours ago

कर्नाटक CM सिद्दारमैया का इस्तीफा, डी शिव कुमार बन सकते सीएम

Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More

9 hours ago

केरल के पूर्व सीएम के घर पर ईडी की रेड

Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More

1 day ago

मीनाक्षी राय होंगी पटना हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सिक्किम हाईकोर्ट की वरिष्ठतम न्यायाधीश, जस्टिस मीनाक्षी मदन… Read More

5 days ago

बिहार में 11 आईएएस अधिकारी बदले, दीपक कुमार सिंह राज्यपाल के प्रधान सचिव नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक… Read More

6 days ago

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

2 weeks ago