Bharat varta desk:
गंगा नदी के जरिए भागलपुर से बटेश्वरधाम की मनोरंजक यात्रा 12 मई से शुरूहो गई। रो-रो वेसल क्रुज प्रदीप 125 सैलानियोंको लेकर बटेश्वरधाम(कहलगांव) पहुंची तो केंद्रीय रेलवे यात्री संघ की ओर से सबका स्वागत किया गया। संस्था के अध्यक्ष विष्णु खेतान ने बताया कि अंग के धरोहरों के बारे में नई पीढ़ी को अवगत कराने का यह एक अच्छा अभियान है। उन्होंने बताया कि इस यात्रा का आनंद उठाने के लिए प्रति व्यक्ति किराया 1199 रुपये में देने होंगे। इस यात्रा में आप यात्रा के साथ-साथ, सुंदर पर्यटन स्थलों, डाल्फिंन की अठखेलियों का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा इस यात्रा के दौरान स्वादिष्ट व लजीज खानपान का आनंद लें सकते हैं। इस दौरान यात्रियों को स्थानीय गाइडों ने अंग के धरोहरों के बारे में जानकारी दी। बटेश्वर स्थान और बटेश्वर मंदिर की प्राचीनता और इतिहास के बारे में बताया। यात्रा के दौरान बच्चोंके लिए विशेष खेल की भी व्यवस्था की गई थी। यहां बता दें कि रेल यात्री संघ हर साल सावन में बटेश्वर महोत्सव का आयोजन करता है। संस्था के अध्यक्ष विष्णु खेतान में सैलानियों को बटेश्वर स्थान को गुप्तकाशी के रूप में धार्मिक ग्रंथो में वर्णित होने केबारे में जानकारी दी।
Bharat Varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ मेले के अवसर पर संगम में आस्था… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए राजधानी की सभी 70 विधानसभा सीटों पर… Read More
Bharat varta Desk झारखंड में गैर असैनिक सेवा संवर्ग के 6 अफसरों को आईएएस के… Read More
Bharat varta Desk झारखंड सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के तेजतर्रार और प्रभावशाली अधिकारी अनुराग… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बिहार सरकार को नोटिस जारी किया है।… Read More
Bharat varta Desk बिहार के कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के 17… Read More