
Bharat varta desk:
राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्याम मंदिर में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कई तरह की पाबंदियां लागू की गई हैं। रविवार, शुक्ल पक्ष की एकादशी, द्वादशी और मुख्य उत्सवों व भीड़भाड़ वाले मौकों पर दर्शन और पूजन पर रोक लगा दी गई है। उस दिन मंदिर के पट बंद रहेंगे। आम दिनों में मंदिर में पूजन सामग्री लेकर आना मना कर दिया गया है। श्रद्धालु केवल दर्शन कर सकेंगे। श्रद्धालुओं को मंदिर में आने के कोरोना निगेटिव का प्रमाण पत्र लाना होगा। मंदिर कमेटी ने 13 बिंदुओं पर दिशा निर्देश जारी किया है। केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के अध्यक्ष और मंदिर के नियमित भक्त विष्णु खेतान ने मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि कोरोना संक्रमण के तेजी से फैलाव को देखते हुए पूरी तरह नियमों का पालन करते हुए मंदिर में दर्शन और पूजन करें। सोशल डिस्टेंस के नियमों का पालन करें और जिस दिन मंदिर के पट बंद रहे उस दिन नहीं आएं।
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More