
Bharat varta desk:
पूरी दुनिया में क्रिकेट की सबसे ज्यादा दीवानगी भारत में ही देखी जाती है. कई फैंस तो अपने पसंदीदा क्रिकेटर को भगवान की तरह पूजते हैं. क्रिकेट के प्रति भारतवासियों की दीवानगी का गलत इस्तेमाल भी भारत में खूब होता है. क्रिकेट की दीवानगी का लाभ उठाकर सट्टेबाजी का धंधा खूब फल-फूल रहा है। इसका जाल पूरे भारत में फैला हुआ है. सट्टेबाजी के हैंडलर दुबई से क्रिकेट की काली कमाई का कारोबार संभालते हैं. क्रिकेट सट्टेबाजी से जुड़ा एक चौंका देने वाला मामला महाराष्ट्र के नागपुर में सामने आया है.
नागपुर का एक व्यवसायी ऑनलाइन सट्टेबाजी में 58 करोड़ रुपये हार गया. इसके बाद पुलिस ने जांच की तो व्यवसायी को धोखा देने वाले सट्टेबाज के घर से 17 करोड़ रुपये नकद के अलावा 14 किलोग्राम सोना,200 किलो चांदी भी बरामद हुआ.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फर्जी ऐप्स बनाकर क्रिकेट प्रेमियों को ठगने वाला सट्टेबाज अनंत उर्फ सोंटू नवरतन जैन के बारे में संदेह है कि वह नागपुर से 160 किमी दूर गोंदिया शहर में रहता था. जब पुलिस ने जैन के घर पर छापा मारा तो उससे एक दिन पहले ही वह दुबई भाग गया.
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More