पॉलिटिक्स

क्या शिवचंद्र राम लेंगे जगदानंद सिंह की जगह, लालू से मुलाकात के बाद चर्चा तेज

Bharat Varta Desk: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अपनी किडनी के इलाज के लिए सिंगापुर पहुंच गए हैं वहीं दूसरी ओर बिहार में यह चर्चा तेज हो गई है कि पूर्व मंत्री और राजद नेता शिवचंद्र राम जगदानंद सिंह की जगह ले सकते हैं यानी उन्हें राष्ट्रीय जनता दल का बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

लालू के सिंगापुर जाने के पहले मंगलवार की शाम को दिल्ली स्थित राज्यसभा सदस्य मीसा भारती के सरकारी आवास पर शिवचंद्र राम की लालू प्रसाद से मुलाकात की खबर चर्चा में है। बताया जा रहा है कि लालू ने शिवचंद्र राम को अपने पास बुलाया था और काफी देर तक बातें की। बताया यह भी जा रहा है कि सिंगापुर से लौटने के बाद लालू जगदानंद सिंह का इस्तीफा मंजूर कर सकते हैं और उनकी जगह शिवचंद्र राम को बिठा सकते हैं। जानकार बता रहे हैं कि जगदानंद सिंह ने अपने बेटे सुधाकर सिंह के मंत्री पद से हटने के बाद नाराज होकर प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इसलिए वे दिल्ली में आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी शामिल नहीं हुए थे। इसके पहले जगदानंद सिंह की जगह अब्दुल बारी सिद्दीकी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा हो रही थी मगर अब रेस में सबसे आगे शिवचंद्र राम का नाम चल रहा है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

13 hours ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

21 hours ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

3 days ago

कोचिंग सेंटर में आग, 15 बच्चों की मौत

Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More

3 days ago