
Bharat Varta desk
कोरोना से त्राण पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग देवी-देवताओं की शरण में है. हनुमान जी कलयुग में सर्वाधिक प्रभावकारी देवता माने गए हैं.
कोविड वारियर बने बजरंगबली
इसीलिए कोरोना के संकट काल में खासतौर से लोग हनुमान जी की पूजा आराधना कर रहे हैं. हालांकि कोरोना ने दूसरी लहर में जिस तरह से तांडव मचाया है उसमें पूजा -आराधना भी लोगों के काम नहीं आ रहे हैं. मगर धर्म में आस्था रखने वाले लोग बजरंगबली को पुकारने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं. कुछ दिन पहले अखिल भारतीय व्यापारिक संगठन ने देश के सभी व्यापारियों से हनुमान जयंती के दिन सुंदरकांड का पाठ करने का आह्वान किया था ताकि देश को कोरोना संक्रमण से निजात मिल सके. एक घटना में उत्तर प्रदेश के एक अस्पताल में जब मरीज की हालत में सुधार नहीं हुआ तो उनके परिजन ऑक्सीजन का मास्क हटाकर जोर-जोर से हनुमान चालीसा सुनाने लगे. लेकिन दुर्भाग्य से उसी दौरान मरीज की मौत हो गई.
इंदौर के मंदिर में कोरोना योद्धा के रूप में पूजा
ताजी जानकारी में इंदौर के सुभाष चौक स्थित हनुमान मंदिर में बजरंगबली को कोरोना योद्धा के रूप में प्रस्तुत किया गया है. लोग उन्हें कोरोना से निजात दिलाने वाले उद्धारक मानकर पूजा कर रहे हैं. मंदिर के मूर्ति को उसी के अनुरूप लुक दिया गया है.
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More