बड़ी खबर

कोर्ट के कड़े रुख के बाद बढ सकती है सरकार व लालू यादव की मुश्किले

रांची: जेल मैनुअल के उल्लंघन के मामले में दाखिल जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने लालू प्रसाद यादव को रिम्स अस्पताल से वापस बिरसा मुंडा जेल भेजने पर सरकार से जवाब तलब करते हुए आगामी 8 जनवरी तक अपने पक्ष रखने का निर्देश दिया है. जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने लालू यादव पर सरकार की मेहरबानी के संबंध में पूछा कि लालू यादव को रिम्स के पेइंग वार्ड से रिम्स के निर्देशक के बंगले में किसके आदेश से शिफ्ट किया गया व दोबारा फिर से पेइंग वार्ड में किसके आदेश से लाया गया. साथ ही लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा को लेकर कोर्ट ने पूछा आखिर सेवादार नियुक्त करने के लिए क्या प्रावधान है और कैसे उसका चयन किया जाता है, इसकी संपूर्ण जानकारी 18 दिसंबर तक देने का निर्देश दिया गया. कोर्ट के इस आदेश के बाद सरकार व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ सकती है. उधर लालू प्रसाद यादव की जमानत पर 11 दिसंबर को फैसला होना है.

Kumar Gaurav

Recent Posts

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 hours ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

20 hours ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 day ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

4 days ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

5 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

5 days ago