कोरोना महामारी के बढ़ते आंकड़े को देखते हुए ब्रिटेन में 5 नवंबर से दोबारा लगेगा लॉकडाउन

लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोरोना के खतरे को देखते हुए देश में लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। लॉकडाउन 5 नवंबर से शुरू होगा, इसके तहत पब, रेस्तरां, गैर जरूरी दुकानें और दूसरी सुविधाओं के संचालन पर पाबंदी लगाई गई है। पीएम जॉनसन ने लॉकडाउन की घोषणा करते हुए कहा है कि इंग्लैंड में 5 नवंबर से 2 दिसंबर तक के लिए पाबंदियां रहेंगी। पीएम जॉनसन के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो ट्वीट करते हुए घर पर रहने की अपील की गई है। इसमें कहा गया है कि 4 हफ्ते के बाद हालात की समीक्षा की जाएगी और तभी इसको बढ़ाने या खत्म करने पर फैसला लिया जाएगा। इससे पहले गुरुवार को फ्रांस में चार हफ्ते के लॉकडाउन का ऐलान किया गया था।लॉकडाउन की घोषणा होने के बाद पेरिस की सड़कों पर अफरातफरी मच गई थी कोविड-19 के मामलों में वृद्धि और अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर पाबंदियां लगाने के मुद्दे पर चर्चा के लिए जॉनसन ने मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सहयोगियों के साथ शुक्रवार को बैठक की थी, एजेंसी द्वारा देखे गए दस्तावेज के मुताबिक इसमें कहा गया है कि यदि अतिरिक्त प्रतिबंध नहीं लगाए गए होते तो ब्रिटेन में पहली लहर के दौरान मरने वाले लोगों की संख्या और अधिक होती। एजेंसी ने कहा कि यह दस्तावेज सरकार के महामारी मॉडलिंग समूह एसपीआई-एम द्वारा जॉनसन को दिखाए जाने के लिए बनाए गए प्रजेंटेशन का हिस्सा हैं। यह दस्तावेज सरकार के वैज्ञानिक सलाहकार समूह फॉर इमर्जेंसी (सेज) के आधिकारिक बयानों के बाद सामने आए हैं। जिनमें यह भविष्यवाणी की गई थी कि वायरस बहुत तेजी से फैल रहा है और इसके कारण सर्दियों में 85 हजार मौतें होने का अनुमान लगाया गया था। सेग सदस्य प्रोफेसर गेब्रियल स्कली ने बीबीसी को बताया कि एक राष्ट्रीय लॉकडाउन बेहद जरूरी है। बता दें कि शनिवार तक ब्रिटेन में कुल 9,92,874 मामले और 46,319 मौतें दर्ज हो चुकी थीं।

Kumar Gaurav

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 months ago