बड़ी खबर

कोरोना के डर से अमीर लोग प्राइवेट जेट बुक कर भाग रहे हैं विदेश

Bharat Varta Desk : देश में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना की दूसरी लहर ने हर तरफ हाहाकार मचा रखा है। कोरोना से इंफैक्टिड होने वाले लोगों की तादाद में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी की खबरे आम तौर से सामने आ रही है, और देश के ऐसे खराब हालात को देखते हुए देश के कुछ अमीर लोगों ने विदेश की तरफ रुख कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक विदेश जाने वालों में सिर्फ अल्ट्रा-रिच यानी देश के नामी गिरामी अमीर लोग ही नहीं हैं, बल्कि उससे कम दर्जे के यानी वो लोग जो विदेश जाने के लिए प्राइवेट जेट का पैसा अदा कर सकते हैं, वो भी बाहर जाने के लिए टिकट की बुकिंग करा रहे हैं। खबरें तो यह भी है कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच कई बॉलीवुड स्टार या तो विदेश चले गए हैं, या फिर जाने की तैयारी कर रहे हैं।

कुछ दिन पहले की ही बात है जब बॉलिवुड के कई सितारे विदेश से लौट कर आए थे। लेकिन ऐसे वक्त में जब देश इतने मुश्किल हालात का सामना कर रहा हो, हर वक्त पूरे मुल्क में मातम का माहौल हो ऐसे में विदेश जाना या फिर देश के लिए अपनी जिम्मेदारियों से मुंह फेर लेना कितना सही है, ये एक बड़ा सवाल है। देश मे लगातार दूसरे दिन कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिली है।

देश में कोरोना के हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह से एक्शन में हैं। लगातार बैठकों का दौर जारी है। कल भी प्रधानमंत्री मोदी ने ऑक्सीजन और दवा की उपलब्धता की समीक्षा के लिए विशेषज्ञों के साथ एक वर्चुअल बैठक की। इस मीटिंग के दौरान देश के हालात की समीक्षा की गई। साथ ही स्थिति को नियंत्रित करने की रणनीति भी बनाई गई। सूत्रों से जो जानकारी मिली उसके मुताबिक इस बैठक के दौरान मेडिकल और नर्सिंग कोर्स के छात्रों और पास आउट छात्रों को कोविड ड्यूटी में शामिल करने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही कोविड ड्यूटी करने वालों को प्रोत्साहन देने के लिए भी विचार विमर्श किया गया।

Advertisement
Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

8 hours ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

3 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

3 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

4 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

5 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

5 days ago