बड़ी खबर

कोरोना के कारण कोचिंग बंद होने के खिलाफ छात्रों का हंगामा, आगजनी, तोड़फोड़ ,पुलिस पर हमला, गिरफ्तार


भारत वार्ता संवाददाता: बिहार सरकार ने कोरोना के कारण शिक्षण संस्थानों को बंद करने के आदेश दे दिए हैं .सासाराम में इसके खिलाफ छात्रों में बवाल कर दिया है. कोचिंग बंद होने से नाराज लड़के सड़क पर उतर गए हैं . सोमवार को शहर का पोस्ट ऑफिस चौराहा तथा गौरक्षणी बाजार लड़ाई के मैदान के रूप में तब्दील हो गए हैं. बताया गया है कि सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने हंगामा करना शुरू कर दिया है. उग्र छात्रों ने कलेक्ट्रेट परिसर में घुसकर यात्री शेड आया में आग लगा दिया और जमकर तोड़फोड़ की.
इस बवाल में नगर थानाध्यक्ष नारायण सिंह सहित 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए. मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा बल ने पहुंचकर स्थिति को संभाला. उपद्रवी छात्रों को नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए. करीब एक दर्जन छात्रों को हिरासत में लिया गया है.बड़ी संख्या में पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है, .

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

हटाए गए राज्यपाल के प्रधान सचिव

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More

2 days ago

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago