बड़ी खबर

कोरोना की दूसरी लहर में देश ने खोया 420 डॉक्टर, सिर्फ दिल्ली में 100 डॉक्टरों को कोरोना ने छीना


Bharat Varta desk
भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने आम से लेकर खास लोगों को अपना शिकार बनाया है. इनमें देश के बड़े राजनेताओं से लेकर अफसरों और आम आदमी तक शामिल है. लेकिन इस बार कोरोना ने डॉक्टरों को भी सबसे अधिक निशाना बनाया है. कोरोनावायरस से उत्पन्न स्थितियों में सभी धार्मिक स्थलों के पट बंद है. मंदिरों में विराजमान भगवान के पास लोगों की पहुंच नहीं रह गई है. फिलहाल डॉक्टर ही भगवान के रूप में कोरोना के खिलाफ लोगों की मदद में खड़े हैं. लेकिन कोरोना के खिलाफ जंग में डॉक्टरों की भी एक-एक कल जान जा रही है. अभी तक देश 400 से अधिक डॉक्टरों को खो चुका है. . इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, अभी तक सबसे ज्यादा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डॉक्टरों की इस महामारी से जान गई है.न्यूज एजेंसी एएनआई ने IMA के हवाले से एक आंकड़ा जारी किया है जिसके मुताबिक अभी तक से 420 डॉक्टरों की जान जाने की बात कही गई है. इसमें सबसे ज्यादा दिल्ली में 100 डॉक्टरों की मौत हुई है.

डॉक्टर केके अग्रवाल और डॉ प्रभात की मौत पर रो पड़े लोग

डॉक्टरों की मौत छोटे शहरों से लेकर राज्यों और देश की राजधानी में हुई है. अपने अपने क्षेत्र के कई मशहूर डॉक्टर, जनता के डॉक्टर, आम लोगों के डॉक्टरों की मौत ने लोगों को काफी व्यथित किया है. इनमें से कई डॉक्टर जनता में बेहद लोकप्रिय थे. हाल के दिनों में बिहार के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रभात कुमार की मौत ने बिहार के लाखों लोगों को रुला दिया. डॉ प्रभात के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताते हुए कहा था कि वे गरीबों के डॉक्टर थे. पूरे बिहार में उनकी काफी लोकप्रियता थी. उसी तरह एम्स के पूर्व निदेशक और हृदय रोग विशेषज्ञ केके अग्रवाल की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुई मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया. डॉक्टर अग्रवाल ने कोरोनावायरस के खिलाफ एक लंबी लड़ाई लड़ी. मरने के पहले तक वे वीडियो के माध्यम से लोगों को कोरोनावायरस के खिलाफ जागरूक करते रहे.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

1 day ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

4 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

5 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

5 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

6 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

7 days ago