
Bharat Varta Desk: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने रविवार को बताया कि वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए सुबह ये जानकारी दी और बताया कि वह अपने घर पर ही क्वारंटाइन में हैं।
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया जिसमें लिखा था- “मैं सभी को सूचित करना चाहता हूं कि आज सुबह, मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। सभी प्रोटोकॉल लेने के बाद, मैंने तुरंत खुद को अलग कर लिया है। मैं फिलहाल होम क्वारंटाइन में हूं और और जरूरी चिकित्सा देखभाल ले रहा हूं। मैं उन सभी से टेस्ट कराने और अपना ध्यान रखने का अनुरोध करूंगा जो मेरे संपर्क में आए हैं। जल्द ही एक्शन में आ जाऊंगा।”
बता दें कि बॉलीवुड में कोरोना संक्रमण के एक के बाद एक मामले आते जा रहे हैं। हाल ही में, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कार्तिक आर्यन, परेश रावल, आमिर खान समेत कई एक्टर्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More