
भारत वार्ता डेस्क: मिजोरम सरकार के ऊर्जा मंत्री कोरोनावायरस से संक्रमित होकर अपनी पत्नी और बच्चे के साथ अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसमें वे अस्पताल का फर्श साफ करते देखे जा रहे हैं. दरअसल मंत्री आर लालजिरलैना जोरम मेडिकल कॉलेज के फर्श की सफाई कर रहे हैं जहां उनका कोरोना संक्रमण का इलाज चल रहा है.मंत्री ने इस संबंध में बताया कि उन्होंने फर्श की सफाई का काम इसलिए किया, क्योंकि यह उनके लिए कुछ नया नहीं है और वे घर और अन्य जगहों पर भी सफाई पर ध्यान रखते हैं. भारत की राजनीति में वीआईपी कल्चर बहुत अधिक प्रभावी है. उस माहौल में विजडम के ऊर्जा मंत्री ने एक उदाहरण पेश किया है. उन्होंने बताया कि फर्श की सफाई करने का मकसद अस्पताल के स्टाफ को लज्जित करना नहीं है बल्कि लोगों को एक संदेश देना है कि अपना काम खुद से करना चाहिए. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंत्री ने सफाई कर्मी को बुलाया था मगर वह समय पर नहीं आया तो मंत्री ने खुद पोछा लगा दिये.
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More