बड़ी खबर

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने किया निर्माणाधीन एम्स का जायजा, कहा फरवरी से शुरू होगी ओपीडी सेवा

देवघर: केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे रविवार सुबह देवघर एम्स का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने देवीपुर स्थित निर्माणाधीन एम्स का जायजा लिया। श्री चौबे ने कहा कि फरवरी, 2021 तक देवघर एम्स का ओपीडी शुरु हो जाएगा। इसका लाभ झारखंड के साथ ही सीमावर्ती बिहार और पश्चिम बंगाल के लोगों को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि ओपीडी भवन, मेडिकल काॅलेज का हाॅस्टल और रैन बसेरा भी फरवरी तक बनकर तैयार हो जाएगा। देवघर एम्स का निर्माण समय पर पूरा होगा। इसके स्वास्थ्य मंत्रालय लगातार काम कर रहा है।इसके बाद श्री चौबे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार देश की स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के लिए लगातर काम कर रही है। इसी दिशा में एम्स का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने निरीक्षण के दाैरान पौधरोपण किया। ऑडियो-वीडियो के माध्यम से मरीजों को मिलने वाली सुविधा के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 मई, 2018 को धनबाद से एम्स देवघर का ऑनलाइन शिलान्यास किया था। इसके बाद तेजी से काम हो रहा है। इसके निर्माण से झारखंड की स्वास्थ्य सेवा बेहतर होगी। झारखंड के आदिवासी बाहुल संताल क्षेत्र के लोगों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त झारखंड सहित बिहार व बंगाल के कई जिले के मरीजों के लिए यह वरदान साबित होगा। इस इलाके में आज भी स्वास्थ्य सेवा की स्थिति बहुत खराब है। चाैबे ने कहा कि कि चार हजार मेडिकल कर्मचारी और अधिकारियों के बच्चों को शिक्षा देने के लिए कैंपस में ही केंद्रीय विद्यालय खोला जाएगा। मौके पर ही निदेशक को एक प्रस्ताव बनाकर स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजने को कहा गया।

बता दें कि देवघर एम्स को झारखंड ही नहीं ईस्टर्न इंडिया का आधुनिकतम सुविधा सम्पन्न सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनाने की तैयारी है. 246 एकड़ क्षेत्र में लगभग 1103 करोड़ की लागत से एम्स का निर्माण काफी तेजी से चल रहा है. शासकीय भवन, 760 बेड का हॉस्पिटल, नर्सिंग कॉलेज, इमरजेंसी वार्ड और 76 आईसीयू बेड का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है. यहां एमबीबीएस के साथ नर्सिंग की भी पढ़ाई होगी.

Kumar Gaurav

Recent Posts

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

7 hours ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

3 days ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

4 days ago

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

4 days ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

4 days ago