
भागलपुर, भारत वार्ता संवाददाता
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे और भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता अर्जित सास्वत चौबे ने भागलपुर में कोरोनावायरस संक्रमण से निपटने के लिए फिर से अभियान चलाने का निर्णय लिया है. इसके लिए उन्होंने कोरोना संक्रमण बचाव दल का पुनर्गठन किया है .इस दल ने पिछले साल कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के दौरान भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में कई उल्लेखनीय काम किए थे.
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अजीत शाश्वत के नेतृत्व में महीनों तक लॉकडाउन में फंसे गरीब और मजबूर लोगों को खाद्यान्न और भोजन उपलब्ध कराने का भी काम किया था .आज अर्जित ने वर्चुअल माध्यम से भागलपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं से जुड़कर अभियान दल का एक बार फिर पुनर्गठन किया जिसमें सभी साथियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई. अभियान का कमान सोनू घोष और देव कुमार पांडे को सौंपा गया. अर्जित चौबे ने बताया कि भागलपुर में कोरोनावायरस संक्रमण बड़े ही व्यापक स्तर पर फैल चुका है. ऐसी स्थिति में लोगों के बीच राहत और बचाव तमाम काम किए जाएंगे.
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More