
Oplus_131072
Bharat varta Desk
दिसंबर का महीना है और जल्द ही क्रिसमस का त्योहार आने वाला है. हर तरफ इसको लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी19 दिसंबर, 2024 को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन के आवास पर क्रिसमस समारोह मनाने पहुंचे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन के आवास पर क्रिसमस समारोह में शामिल हुआ. ईसाई समुदाय के प्रमुख सदस्यों से बातचीत भी की.
समारोह में पहुंचते ही भाजपा सांसद केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन और उनकी पत्नी ने फूलों का गुलदस्ता देकर पीएम का स्वागत किया. इसके बाद पीएम मोदी ने समारोह में बनाई गई झांकी में कैंडल भी जलाई. समारोह में क्रिसमस के गीत गाए गए और जॉर्ज कुरियन ने पीएम मोदी को भेंट दी. इस दौरान पीएम मोदी ने ईसाई समुदाय के प्रमुख सदस्यों से मुलाकात कर बातचीत भी की.
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More