बड़ी खबर

केंद्रीय नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 17 आईएएस अधिकारी ट्रांसफर

Bharat varta desk:

केंद्रीय नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया गया है। संयुक्त सचिव रैंक के 17 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। आदेश के अनुसार वर्ष 2000 बैच के भारतीय आयुध निर्माण सेवा (आईओएफएस) अधिकारी राजीव कुमार को गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।

साल 2003 बैच के आईआरएस अधिकारी वृंदा मनोहर देसाई, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में अप्रैल 2027 तक संयुक्त सचिव का पदभार संभालेंगे।


2007 बैच के असम-मेघालय कैडर के आईएएस अधिकारी अभिषेक भगोटिया के कंधों पर लोकपाल के संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


केंद्रीय सचिवालय सेवा (सीएसएस) अफसर राहुल कश्यप का नाम राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सचिव के तौर पर तय किया गया है।
मुत्थुकृष्णन शंकरनारायणन को परमाणु ऊर्जा विभाग में संयुक्त सचिव का पदभार सौंपा गया है।


शोभित गुप्ता को भारतीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय का संयुक्त सचिव बनाया गया है।


विमल आनंद को वाणिज्य कर विभाग को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


मोनालिसा दास को पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव का पदभार सौंपा गया है।


2005 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी राहुल जैन को आर्थिक मामलों के विभाग के तहत सोलहवें वित्त आयोग का संयुक्त सचिव बनाया गया है।


रंजीत सिंह को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय का का संयुक्त सचिव बनाया गया है।


नवीन अग्रवाल को निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग के संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


महेंद्र कुमार को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के संयुक्त सचिव का पदभार सौंपा गया है।


विवेक कुमार वाजपेयी को खनन मंत्रालय का संयुक्त सचिव बनाया गया है।


राजीव मांझी को सचिवालय प्रशिक्षण एवं प्रबंधन संस्थान के निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


जय प्रकाश पांडे को यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) का अपर सचिव नियुक्त किया गया है।


लाल छंदामा को ग्रामीण विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव का पदभार सौंपा गया है।


देबोलीना ठाकुर को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

3 days ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

3 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

4 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

2 weeks ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

2 weeks ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

3 weeks ago