
Bharat varta desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने मेडिकल कॉलेज का भी आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत विश्व भर के बौद्ध समाज की श्रद्धा, आस्था और प्रेरणा का केंद्र है। आज कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की यह सुविधा एक प्रकार से उनकी श्रद्धा को पुष्पांजलि अर्पित है। इधर श्रीलंका से पहली फ्लाइट कुशीनगर एयरपोर्ट पर उतरी। यह विमान एक सौ से ज्यादा बौद्ध भिक्षुओं और गणमान्य को लेकर कुशीनगर पहुंची।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध से जुड़े स्थानों को विकसित करने और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उड़ान योजना के तहत बीते कुछ सालों में 900 से ज्यादा नए रूट्स को स्वीकृति दी जा चुकी है। इसमें से 350 से अधिक पर हवाई सेवा शुरू भी हो चुकी है। 50 से अधिक नए एयरपोर्ट या जो पहले सेवा में नहीं थे उन्हें चालू किया जा चुका है। समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More