
किशनगंज। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तीसरे चरण में होने वाले चुनाव के प्रचार के लिए सभा को संबोधित करते हुए किशनगंज के कुचायकोट में कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में महिलाओं को नौकरी दिलाई, उन्हें आगे बढ़ना सिखाया, उनका मान बढ़ाया। केवल पुरुषों की नौकरी से ही समाज आगे नहीं बढ़ता है, इसके लिए महिलाओं को भी नौकरी में आना होगा। उनकी सरकार ने महिलाओं को पंचायती राज व्यवस्था में आरक्षण दिया, महिलाएं राजनीति में आगे आई। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों पर लोगों से वोट देने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 15 साल के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि पहले राज्य का बजट ₹44000 करोड़ भी नहीं था लेकिन आज बढ़कर ₹2 लाख 11 हजार करोड़ हो गया है। हर सेक्टर में विकास के कार्य हो रहे हैं। सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा हर क्षेत्र में प्रगति दिख रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार अपराध के नंबर पर देश में 23वें स्थान पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम पूरे बिहार को अपना परिवार समझते हैं। शांति और सद्भाव के साथ राज्य का विकास कर रहे हैं।
Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More
Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More