Categories: बड़ी खबर

कानून मंत्री की फरारी की नीतीश को जानकारी नहीं

Bharat Varta Desk: बिहार सरकार के नवनियुक्त कानून मंत्री कार्तिकेय कुमार सिंह कानून की नजर में फरार हैं मगर बिहार सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसकी जानकारी नहीं है। आश्चर्य की बात है कि कार्तिकेय को जिस दिन कोर्ट में हाजिर होना था उस दिन 16 अगस्त को उन्होंने मंत्री पद की शपथ ले ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2014 के अपहरण के एक मामले में वे कोर्ट की नजर में फरार हैं। उन्‍होंने अभी तक न तो कोर्ट में सरेंडर किया है, न ही जमानत के लिए अर्जी दी है। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने बताया कि इस तरह के किसी मामले की जानकारी मंत्री के शपथ पत्र में नहीं है जो अक्सर दी जाती है। उन पर किसी मुकदमे के दर्ज होने और उनके फरार रहने की जानकारी मुझे नहीं है।

इधर कार्तिकेय सिंह ने कहा है कि वे फरार नहीं है। उनकी गिरफ्तारी पर कोर्ट का स्टे लगा हुआ है। कार्तिकेय सिंह कोर्ट के आदेश का एक कॉपी भी जारी किया है।

दूसरी तरफ भाजपा इस मुद्दे पर सरकार को लगातार घेर रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री से कानून मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है।

बाहुबलियों को मंत्री बनाए जाने पर बवाल

सुशील मोदी ने सुरेंद्र यादव, ललित यादव और रामनाथ यादव को मंत्री बनाए जाने पर भी सवाल उठाया है। मोदी का आरोप है कि इन मंत्रियों की अपराधिक पृष्ठभूमि रही है। उन्होंने कहा है कि सुरेंद्र यादव पर अभी भी 9 गंभीर केस लंबित हैं। कुछ लोगों ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह के कृषि मंत्री बनाए जाने पर भी सवाल किया है। आरोप लगाया गया है कि नीतीश के ही शासन में सुधाकर पर गबन का केस दर्ज किया गया था।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago