
Bharat varta desk: पिछले कुछ दिनों से चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की लग रही अटकलें आज खारिज हो गई है।
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक ट्वीट कर बताया कि फिलहाल प्रशांत किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। इसका मतलब साफ है कि प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल नहीं हो रहे हैं। रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि प्रशांत किशोर को विशेषाधिकार प्राप्त कार्य समूह का हिस्सा बनकर कांग्रेस में शामिल होने की पेशकश की गई थी पर उन्होंने इनकार किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रशांत किशोर ने कहा कि कांग्रेस के प्रस्ताव को मैंने ठुकरा दिया है।
उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मुझसे ज्यादा कांग्रेस को नेतृत्व की जरूरत है। इसके साथ कांग्रेस को सामूहिक इच्छाशक्ति की भी जरूरत है।
आपको बता दें कि प्रशांत किशोर और सोनिया गांधी के बीच कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। दावा किया जा रहा है कि प्रशांत किशोर ने 2024 चुनाव को लेकर कांग्रेस के समक्ष एक प्रेजेंटेशन भी रखा था। लेकिन यह भी बताया जा रहा है कि कॉन्ग्रेस का एक बड़ा धड़ा प्रशांत किशोर के खिलाफ था।
Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More
Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More