
Bharat varta desk: कांग्रेस में आज नए अध्यक्ष पद के लिए मतदान हो रहा है। यह पहला मौका है जब इस पद के लिए हो रहे चुनाव में गांधी परिवार का कोई सदस्य मैदान में नहीं है। कुल 9300 डेलीगेट चुनाव में भाग ले रहे हैं। दिल्ली में राष्ट्रीय कांग्रेस मुख्यालय में वोटिंग हो रही है वही पटना में सदाकत आश्रम और झारखंड में रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में वोट गिराए जा रहे हैं। दिल्ली में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने वोट गिराया। अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी भी अध्यक्ष पद के लिए वोट गिराने पहुंचे।
बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने सदाकत आश्रम में वोट गिराने के बाद बताया कि शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। 19 अक्टूबर को रिजल्ट आएगा। ज्ञात हो कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन और शशि थरूर चुनाव मैदान में है। मल्लिकार्जुन का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More