पॉलिटिक्स

कल से दिल्ली दौरे पर ममता बनर्जी, पीएम से मिलेंगी, सबकी टिकी निगाहें


कोलकाता,भारत वार्ता संवाददाता:
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार से दिल्ली दौरे पर जा रही हैं। वह 28 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगी। बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार ममता बनर्जी की मुलाकात प्रधानमंत्री से हो रही है। ममता बनर्जी ने समय मांगा था और प्रधानमंत्री ने मिलने का समय दे दिया है। वे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मिल सकती हैं। विधानसभा चुनाव के बाद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ ममता बनर्जी ने विपक्षी एकता का आह्वान किया है। इसके मद्देनजर ममता का दिल्ली द्वारा बहुत ही अहम माना जा रहा है। वे 30 जुलाई तक वहां रहेंगी।‌ सबकी निगाहें ममता की ओर हुई हैं। बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी अभी से 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। दिल्ली दौरे पर वे विपक्ष के कई प्रमुख नेताओं से मिल सकती हैं। वे सभी नेताओं को एक मंच पर लाने की कोशिश कर सकती हैं।
कांग्रेस ने दिल्ली आने के पहले ही इस बात के संकेत दे दिए हैं कि पार्टी ममता बनर्जी के साथ है। दरअसल कांग्रेस ने एक ट्वीट कर नरेंद्र मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि वो ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जासूसी करवा रहा है।

ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) के दिल्ली दौरे से पहले नए गठबंधन की आहट मिलने लगी है. वो सोमवार को दिल्ली पहुंचेंगी. कहा जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस की सुप्रिमो अभी से साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) की तैयारियों जुट गई हैं. माना जा रहा है कि वो ऐसे दलों को एक मंच पर साथ लाने की कोशिश में लगी हैं, जिनके समान विचार हैं.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

राज्यसभा चुनाव में एनडीए के पांचों उम्मीदवार जीते, महागठबंधन के चार विधायक रहे गायब

Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More

2 days ago

बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया

Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More

3 days ago

बंगाल में 23 व 29 अप्रैल को मतदान, असम, केरल, पुडुचेरी में 9 और तमिलनाडु में 23 को वोटिंग , 4 मई को काउंटिंग

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More

4 days ago

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

1 week ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

1 week ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

2 weeks ago