धर्म/अघ्यात्म

मुंगेर कल्याणपुर बड़ी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में मनेगी देश की सबसे बड़ी दिवाली, 5 लाख 61 हजार दीपों से होगा मां का भव्य श्रृंगार

पटना: मुंगेर जिला के कल्याणपुर बड़ी दुर्गा मंदिर प्रांगण में देश की सबसे बड़ी दिवाली मनाने की तैयारी है. 5 लाख 61 हजार दीपों से मां का भव्य श्रृंगार होगा. होम्योपैथ के प्रख्यात चिकित्सक नितीश दुबे के नेतृत्व में युवा क्लब की ओर से पूरे गांव के लोग आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं. डॉक्टर दुबे ने बताया कि अयोध्या में इस बार 551000 दीप जलाने की तैयारी है. इसलिए उन लोगों ने निर्णय लिया कि कल्याणपुर में इससे 10,000 अधिक यानी 561000 दीपक जलाएंगे. डॉक्टर दुबे ने दावा किया प्रांगण के अलावे मंदिर से लेकर गंगा तट तक कुल 5 लाख 61000 दीपक जलाकर रिकॉर्ड बनाया जाएगा. इसके लाइव प्रसारण की भी व्यवस्था की गई है. इस आयोजन में गांव के करीब 5000 लोगों की भूमिका होगी. वही गांव वालों ने बताया कि पिछले साल यहां करीब पौने दो लाख दीप जलाए गए थे. डॉक्टर दुबे के अनुसार बड़ी दुर्गा मां की बड़ी मान्यता है. उनकी महिमा अपरंपार है. उन्होंने कल्याणपुर गांव को सुख, समृद्धि और सुरक्षा प्रदान किया है. लोग हर साल बड़े भक्ति भाव से मंदिर में दुर्गा पूजा का आयोजन करते हैं. डॉक्टर दुबे के अनुसार उन पर मां की विशेष रूप से कृपा रही है. इसलिए वे तन समर्पित, मन समर्पित, हे मां तुम्हारे लिए मेरा यह जीवन समर्पित भाव से उनकी आराधना सालों भर करते हैं. बता दें कि युवा डॉ0 नितीश दुबे की कल्याणपुर होमियो हॉल के नाम से कल्याणपुर, भागलपुर से लेकर बेगूसराय पटना और दिल्ली में क्लीनिक है. कई देशों में होम्योपैथ पर व्याख्यान देने जा चुके डॉक्टर दुबे होम्योपैथ के माध्यम से कई असाध्य रोगों के इलाज के लिए जाने जाते हैं.

Kumar Gaurav

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago