
भितरघात करने वालों पर होगी कार्रवाई
राज्य में हो रहे हत्या, मारपीट, रेप, गैंगरेप- तेजस्वी ने पूछा कहां गया सुशासन
पटना संवादाता: विधानसभा चुनाव के बाद बुलाई गई समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में कभी भी चुनाव हो सकता है। इसके लिए राजद के नेता और कार्यकर्ता तैयार रहें। भितरघात करने वालों के प्रति तेजस्वी यादव के तेवर तल्ख दिखे। उन्होंने कहा कि पार्टी के उम्मीदवारों का खिलाफ करने वालों और धोखा देने वालों पर कार्रवाई होगी।
बैठक में विधायक, हारे हुए उम्मीदवार, जिलाध्यक्ष और प्रधान महासचिव समेत पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि किसान कानून के खिलाफ पार्टी जनता के बीच जाएगी। चुनाव में पढ़ाई, कमाई, दवाई, महंगाई, कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को राजद ने उठाया था। इन मुद्दों को लेकर वे फिर जनता के बीच जाएंगे।
धन्यवाद यात्रा पर निकलेंगे
मकर संक्रांति के बाद वे हर जिले में धन्यवाद यात्रा पर निकलेंगे। सरकार के सारे प्रपंच के बाद भी लोगों ने राजद को सबसे बड़ी पार्टी बनाया। सबसे अधिक वोट दिया। उन्होंने कहा कि हत्या, मारपीट, रेप, गैंगरेप, जज पर हमले और दूसरी अपराधिक घटनाओं से लोग त्रस्त हैं। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि कहां गया सुशासन? उन्होंने कहा कि कहां गए महाजंगल के महाराज? तेजस्वी ने कहा कि चुनाव में 19 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा किया गया था। कब देंगे रोजगार? बिहार में रोजगार दिया नहीं और बंगाल में 60 लाख लोगों को काम देने का दावा कर रहे हैं।
बैठक में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। अब्दुल बारी सिद्दीकी तेजस्वी के बगल में मौजूद थे।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More