Categories: बड़ी खबर

कपिल शर्मा ने पत्रकारों को क्यों कहा -‘उल्लू के पट्ठे’, वीडियो वायरल

सेंट्रल डेस्क: आप कपिल शर्मा को कॉमेडी शो में अपनी मजेदार बोली से लोगों को हंसाते हुए देखते हैं. उनकी स्टाइल में विनम्रता दिखती है. शो में उनका बाल सुलभ व्यवहार दिखता है . लेकिन क्या कॉमेडी किंग का यह रूप केवल पैसे कमाने के लिए होता है? उनका वास्तविक रूप एयरपोर्ट पर दिखा जब उन्होंने मीडियाकर्मियों को बिना किसी वजह गालियां दे दी .यहां तक कि उन्हें उल्लू के पट्ठे’ कह दिया. इसका खुलासा एक वीडियो से हुआ है जो इन दिनों वायरल हो रहा है.
वीडियो में सोमवार को कपिल शर्मा एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर बैठे हुए दिख रहे हैं .व्हीलचेयर पर देख मीडिया कर्मियों ने उनका हालचाल पूछा तो उन्होंने उन्हें अपशब्द कह दिए.वीडियो में सुनाई पड़ रहा है कि कपिल शर्मा फोटोग्राफरों को कह रहे हैं कि कि ‘ओए पीछे हटो सारे तुम लोग.’ इसके बाद फोटोग्राफर कहते हैं- ‘ओके सर.थैंक्यू सर’.इसके बाद कपिल शर्मा कहते हैं ‘उल्लू के पट्ठे’. तब फोटोग्राफर कहते हैं सर सब कुछ रिकॉर्ड हो गया है तो उन्होंने कहा कि हां कर लो रिकॉर्ड, तुम लोग बदतमीजी करते हो.’

यूजर्स ने की निंदा, केस करने की धमकी

कई लोगों ने कपिल शर्मा के इस वीडियो को शेयर करते हुए उनकी निंदा की है. फोटोग्राफरों के हवाले से बताया गया है कि कपिल शर्मा के अंगरक्षक ने भी उनके साथ बदतमीजी की. उनके साथ धक्का-मुक्की की. वीडियो डिलीट करने को कहा.सोशल मीडिया पर यह वायरल वीडियो की प्रतिक्रिया में कुछ लोगों ने लिखा है कि कपिल का ऐसा व्यवहार है कि आने वाले समय में उसको काम भी नहीं मिलेगा. एक यूजर ने लिखा बात करने का तरीका पैसे आने के साथ खत्म हो जाता है. एक व्यक्ति ने लिखा है कि सफलता सबको हजम नहीं हो पाती है.वीडियो देखने के बाद एक सोशल वर्कर ने कपिल शर्मा पर केस करने की भी धमकी दी है. सोशल मीडिया पर बताया गया है कि जिम में व्यायाम के दौरान बैक इंजरी के कारण कपिल को एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर का सहारा लेना पड़ा था.
तनाव में कपिल शर्मा
बताया जा रहा है कि इन दिनों कपिल शर्मा तनाव में चल रहे हैं. पारिवारिक और व्यावसायिक कारणों से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहे हैं.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 months ago