बड़ी खबर

कटिहार और नवगछिया स्टेशन पर रेल यात्री संघ ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान


कटिहार, भारत वार्ता संवाददाता: पूर्व मध्य रेलवे, सोनपुर मंडल अंतर्गत कटिहार और ‌नवगछिया जंक्शन पर केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ ने राजकीय रेल पुलिस (GRP) एवं रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के संयुक्त तत्वधान में नशाखोरी के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। यह कार्यक्रम विश्व नशा मुक्ति दिवस के मौके पर किया गया। संस्था के अध्यक्ष विष्णु खेतान ने यात्रियों से अपील किया कि वे किसी भी प्रकार का नशा ना करें। सिगरेट, गुटखा, शराब एवं गांजा किसी भी प्रकार का नशा का सेवन जीवन को बर्बाद करता है। इससे आप अपने जीवन से ही नहीं, अपने परिवार के लोगों के जीवन से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। साथ ही ट्रेनों में यात्रा करते समय नशाखुरानी गिरोह से सावधान रहें, किसी भी प्रकार की कोई समस्या तुरंत जीआरपी का हेल्पलाइन नंबर 1512 और आरपीएफ का हेल्पलाइन नंबर 139 पर फोन कर सहायता ले सकते हैं। नवगछिया में जीआरपी थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह के द्वारा थाना परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया । इस मौके पर आरपीएफ के इंस्पेक्टर एचएम दुबे अपने दल बल के साथ मौजूद थे । कटिहार और नवगछिया स्टेशनों पर यात्रियों के बीच नशा और कोरोनावायरस से बचने के लिए जागरूक करने वाले पंपलेट और पोस्टर का भी वितरण रेल यात्री संघ के द्वारा किया गया।

रेल एसपी से हुई जागरूकता अभियान पर बात: विष्णु खेतान

कटिहार रेल एसपी दिलीप मिश्रा और रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान के साथ हुई बातचीत में जागरूकता अभियान को और प्रभावशाली ढंग से चलाने पर बात हुई। अध्यक्ष ने बताया कि उनकी संस्था का अभियान केवल नशा मुक्ति दिवस के मौके पर ही नहीं है, अनवरत जारी रहता है। रेल एसपी ने उन्हें कटिहार रेल मंडल के सभी स्टेशनों पर कोरोना, नशाखोरी और नशा खुरानी के खिलाफ अभियान चलाने में सहयोग करने का भरोसा दिया।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

18 hours ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

4 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

4 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

5 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

6 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

6 days ago