
Bharat Varta Desk : ओडिशा में कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद दिनों दिन बढ़ती जा रही है। ऐेसे हालात में सरकार ने 14 दिन का लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है। राज्य में 5 मई से 19 मई तक लॉकडाउन लागू किया गया है।
रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ओडिशा में पिछले 24 घंटे में 8,015 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इस दौरान 5,634 लोग ठीक हुए हैं और एक दिन में 14 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4,62,622 पहुंच गई है। जिसमें से 3,91,048 लोग ठीक हो चुके हैं और 2,068 मरीज कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई है। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 6,9453 है। राज्य सरकार ने अब तक कुल 1,01,80,678 सैंपल टेस्ट किए हैं।
ओडिशा सरकार ने 5 से 19 मई तक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की। सरकार ने स्पष्ट किया है कि लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं और हेल्थ सेवाओं को छूट दी जाएगी। इसके अलावा सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक अपने घरों से 500 मीटर के दायरे में निकल सकेंगे। ताकि जरूरी काम निपटाए जा सकेंगे। इस बीच राज्य के सीएम नवीन पटनायक ने ऐलान किया था कि राज्य के सभी नागरिकों के लिए 18-44 साल की उम्र के लोगों के लिए फ्री में कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि राज्य सरकार वैक्सीनेशन अभियान पर 2,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More